छत्तीसगढ़
सागौन तस्करी का भंडाफोड़, टाइगर रिजर्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी लकड़ी जब्त
Shantanu Roy
12 Jun 2026 8:34 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सागौन तस्करी और वन्यजीव शिकार से जुड़े मामलों का बड़ा खुलासा हुआ है। ओडिशा सीमा से लगे दक्षिण उदंती क्षेत्र के साहेबिनकछार गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में राष्ट्रीयकृत सागौन लकड़ी और फर्नीचर बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 5 जून को सूचना के आधार पर की गई थी। उपनिदेशक वरुण जैन के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने सर्च वारंट के तहत गांव में कई संदिग्ध घरों पर दबिश दी। इस दौरान आरोपियों द्वारा सागौन लकड़ी को छिपाने के लिए गड्ढे खोदकर और घर के पीछे पानी से भरे तालाब जैसे स्थानों में लकड़ी दबाने की कोशिश की गई थी।
छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 193 नग सागौन स्लीपर, 2.4523 घन मीटर सागौन लकड़ी और बाद में की गई कार्रवाई में 2.114 घन मीटर अतिरिक्त लकड़ी बरामद की। इस तरह कुल 4.56 घन मीटर वनोपज जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने सागौन चिरान और अन्य सामग्री तालाब और बाड़ियों में छिपाई थी। खोज अभियान में स्निफर डॉग “टीना” की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने छिपाई गई लकड़ी का पता लगाया।
इसके अलावा चार आरोपियों से अवैध सागौन लकड़ी और तीन आरोपियों से वन्यजीव शिकार में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। इनमें जाल, पोटाश बम और अन्य सामग्री शामिल है। साथ ही एक पेट्रोल चालित आरा मशीन और तीन बड़े हाथ आरे भी जब्त किए गए हैं। वन विभाग ने बताया कि मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की पहचान और नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि तस्करी के पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। इससे पहले भी क्षेत्र में उदंती नदी का उपयोग कर सागौन तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं, जहां तस्कर नदी मार्ग से लकड़ी की आवाजाही करते पकड़े जा चुके हैं। इस संयुक्त कार्रवाई में गरियाबंद पुलिस, टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा दल के साथ स्निफर डॉग “टीना” की अहम भूमिका रही।
Tagsगरियाबंद सागौन तस्करीउदंती सीतानदी टाइगर रिजर्ववन अपराधसागौन लकड़ी जब्तस्निफर डॉग टीनावन्यजीव शिकार मामलावन्यजीव शिकारGariaband teak smugglingUdanti Sitanadi Tiger Reserveforest crimeteak wood seizedsniffer dog Tinawildlife poaching casewildlife huntingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





