छत्तीसगढ़

सागौन तस्करी का पुष्पा स्टाइल! वन विभाग-पुलिस ने प्लान कर दिया फेल

jantaserishta.com
7 Sept 2026 11:24 AM IST
सागौन तस्करी का पुष्पा स्टाइल! वन विभाग-पुलिस ने प्लान कर दिया फेल
x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से फिल्म पुष्पा की तर्ज पर बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है. उदंती नदी के बहाव का सहारा लेकर सागौन के लट्ठों को ओडिशा पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन वन विभाग और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने तस्करों के मनसूबों पर पानी फेर दिया. अंतरराज्यीय सागौन तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की स्मार्ट सर्विलांस व्यवस्था और मैदानी सूचना तंत्र के जरिए वन अमले को सागौन तस्करी की जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने निगरानी बढ़ाई और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की. जांच में पता चला कि तस्कर नदी के बहाव का इस्तेमाल कर सागौन के लट्ठों को छत्तीसगढ़ से ओडिशा की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे. तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के तार छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े बताए जा रहे हैं.
बता दें कि पिछली बारिश के दौरान भी वन अमले ने नदी के बहाव का इस्तेमाल कर लकड़ी की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा था. इसके बाद वन विभाग ने बारिश के मौसम में नदी और उसके आसपास के इलाकों में निगरानी और बढ़ा दी थी.
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. फरार तीन आरोपियों की तलाश में भी टीम जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story