छत्तीसगढ़

डेढ़ लाख का सागौन और चिरान जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई

Nil dhankar
1 Feb 2022 2:01 PM IST
डेढ़ लाख का सागौन और चिरान जब्त, पुलिस ने की कार्रवाई
x

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में लकड़ी के अवैध कारोबार करने वालों के घर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। छापेमारी कर करीब 1 लाख 65 हजार रूपए का सागौन और चिरान के लकड़ी जब्त किया है। तखतपुर थाना क्षेत्र के सोनबंधा में पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

मामले में तखतपुर पुलिस की कार्रवाई, छापेमारी कर पुलिस ने मामला वन विभाग को सौंपा दिया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम जांच कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।

Next Story