छत्तीसगढ़

शिक्षक की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
14 March 2022 9:24 AM GMT
शिक्षक की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप
x
छग

कोरबा। कोरबा में एक टीचर की मौत के बाद उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। इसलिए अब इस मामले में मेडिकल जांच भी होनी चाहिए। वहीं परिजनों ने पूरे मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

जांजगीर के कन्नौद निवासी संतोष डडसेना(55) पेशे से शिक्षक हैं। उन्हें पेट में पथरी की शिकायत थी। इसलिए वह कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी में अपने परिजन के यहां पहुंचे थे। उन्हें बताया गया था कि क्षेत्र के एक अस्पताल में पथरी का अच्छा इलाज होता है। इसी मकसद से वह इलाज कराने आए थे।

बताया जा रहा है कि वो अपने परिजन के साथ रामपुर के जे.के अस्पताल गए थे। वहां उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि पथरी की समस्या के चलते उन्हें पेट में दर्द है। इसके बाद उनका उपचार किया गया। मगर थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मरीज को बेचैनी की समस्या होने लगी। पेट में दर्द पहले से ही था। इसके बाद संतोष डडसेना को उनके परिजन दूसरे अस्पताल में लेकर गए। लेकिन किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। काफी प्रयास करने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो वो अपने परिजन के साथ वापस जेके अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान जेके अस्पताल में ही रविवार शाम को उनकी मौत हो गई।


Next Story