छत्तीसगढ़

शिक्षक की बेटी ने किया सुसाइड, फाइनल ईयर की छात्रा थी मृतका

Nil dhankar
8 Jan 2022 12:59 PM IST
शिक्षक की बेटी ने किया सुसाइड, फाइनल ईयर की छात्रा थी मृतका
x
छग न्यूज़

धमतरी। शिक्षक दंपति की बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का नाम कविता दीवान 22 वर्ष था जो कुरूद के शासकीय महाविद्यालय में बीएससी की फाइनल ईयर की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के मथुरा नगर की है। 7 जनवरी की सुबह यहां रहने वाले शिक्षक प्रेम सिंह दीवान और उनकी शिक्षिका पत्नी सुबह 10 बजे स्कूल चले गए थे। इस दौरान उनकी बेटी कविता दीवान घर पर अकेली ही थी। शाम में जब दोनों घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और उनकी बेटी फांसी पर लटकी हुई थी। मृतिका ने अपने दुपट्टा से फंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।

इस घटना के बाद शिक्षक दंपत्ति ने इसकी सूचना मगरलोड थाने में दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया। फिलहाल छात्रा ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस छात्रा के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।



Next Story