छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में छात्र से मारपीट करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 April 2026 9:48 PM IST
राजनांदगांव में छात्र से मारपीट करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा 7वीं के छात्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। घटना में छात्र के दोनों कानों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई है। मामले में एक अन्य शिक्षिका अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 अगस्त 2025 की है। डोंगरगढ़ के पब्लिक स्कूल में कक्षा 7वीं के छात्र सार्थक सहारे क्लास में मौजूद था। उस दौरान क्लास टीचर नम्रता साहू ने सभी छात्रों को
एसएसटी
की पुस्तक निकालने के लिए कहा। छात्र द्वारा पुस्तक निकालने में थोड़ी देरी होने पर शिक्षिका ने इस बात की शिकायत इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह से की। इसके बाद इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह ने छात्र के दोनों कानों पर हाथ से जोरदार मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के बाद भी उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित बनी रही। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ धारा 117(2), 117(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता के निर्देश पर एएसपी कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ के पर्यवेक्षण में जांच शुरू की गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह (45 वर्ष), निवासी केदारबाड़ी वार्ड क्रमांक 3, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी शिक्षिका नम्रता साहू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsराजनांदगांवडोंगरगढ़शिक्षिका गिरफ्तारछात्र मारपीटस्कूल क्राइमप्रियंका सिंहनम्रता साहूपुलिस कार्रवाईबीएनएस धाराछात्र घायलछत्तीसगढ़ न्यूजRajnandgaonDongargarhteacher arrestedstudent beaten upschool crimePriyanka SinghNamrata Sahupolice actionBNS Dharastudent injuredChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story