छत्तीसगढ़
शिक्षक सस्पेंड, शराब पीकर निकले थे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करने
Nil dhankar
3 April 2023 4:36 PM IST

x
छग
केशकाल। छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसलिए यहां पर केशकाल जिले के कलेक्टर दीपक सोनी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है। इसी बीच शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और कार्यवाही भी की जा रही है।
दरअसल, सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक ड्यूटी के वक्त शराब के नशे में धूत नजर आ रहे थे, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं केशकाल में पदस्थ सहायक शिक्षक चतुर सिंह पर सिविल सेवा आचरण 1965 नियम 3 के तहत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के आदेश मिलने के बाद से शासकीय महकमे में बवाल मचा हुआ है।
Next Story





