छत्तीसगढ़

शराब पीकर स्कूल पहुंचा टीचर, बच्चों ने उसी पर चप्पलें फेंकी

Shantanu Roy
24 March 2024 7:06 PM IST
शराब पीकर स्कूल पहुंचा टीचर, बच्चों ने उसी पर चप्पलें फेंकी
x
देखें VIDEO...
जगदलपुर। सोशल मीडिया के जमाने में रोज कुछ ना कुछ वीडियो वायरल होते ही रहते है इसी तर्ज पर आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें स्कूली बच्चों बच्चों द्वारा अपने ही स्कूल के शिक्षक को चप्पल फेंककर मारते दिख रहे है। जानकरी के मुताबिक, यह वीडियो बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पली भाटा का है। जहां एक शराबी शिक्षक से परेशान बच्चों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और जैसे ही शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा बच्चों ने उस पर चप्पल और जूतों की बारिश कर दी।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में स्कूल आया करता था और उस वक्त भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था. यह वीडियो गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि फिलहाल इस मामले पर किसी अधिकारी ने जवाब नहीं दिया है।
Next Story