
x
बिलासपुर
Bilaspur बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोघरा में मतगणना ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नेतराम पैकरा (34 वर्ष), निवासी कसडोल, जिला बलौदाबाजार, 2 मई 2026 को ग्राम घोघरा में मतगणना कार्य में तैनात था। इसी दौरान स्थानीय निवासी निर्मल कुमार कांत (31 वर्ष) वहां पहुंचा और “तुम कौन हो, क्या करने आए हो” कहते हुए विवाद करने लगा। देखते ही देखते उसने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए शिक्षक के साथ मारपीट कर दी।
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना बिल्हा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 3 मई 2026 को आरोपी निर्मल कुमार कांत को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां पूछताछ में उसने घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में जांच जारी है और अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
Next Story





