छत्तीसगढ़

शिक्षक ने दोस्त की हत्या कर लाश नदी में फेंका, गिरफ्तार

Nil dhankar
4 Sept 2025 4:46 PM IST
शिक्षक ने दोस्त की हत्या कर लाश नदी में फेंका, गिरफ्तार
x
छग

बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर में मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृतक से लाखों रूपये कर्ज लिया था। कर्ज नहीं पटाने के कारण आरोपी ने मृतक पर चाकू से वार कर गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को नदी में फेंक दिया था। आरोपी और मृतक दोनों ही मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी का मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूल भी है, जहां वो शिक्षक के पद पर पदस्थ है। हत्या के बाद आरोपी स्कूल चला गया था।

दरअसल, 30 अगस्त की शााम 4 बजे पुलिस चौकी बलंगी, थाना रघुनाथ नगर के चपोता रेड नदी के किनारे पानी में एक अज्ञात लाश मिली थी। नदी के मेढ़ के उपर करीब 50 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 66 एमडी 8406 पड़ी हुई थी। घटना स्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी समेत थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी के नंबर से मृतक की पहचान ग्राम पंडरी थाना माडा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी शिवराज सिंह के रूप में की गई।मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तो मौके से चाकू का टूटा हुआ तुकड़ा और संघर्ष के निशान मिले। पुलिस ने घटना को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की। प्रकरण में फाॅरेंसिक एक्सपर्ट की टीम अंबिकापुर से बुलाई गई। डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट में डाॅक्टर ने गला घोंटने से हत्या की बात सामने आई।

एसपी वैभव बैंकर ने एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी व एसडीओपी वाड्रफनगर को जांच कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये।परिजनों से हुई पूछताछ में पता चला कि मृतक शिवराज सिहं को अंतिम बार सिंगरौली जिले के ग्राम भाउखंड निवासी सियाचंद वैश्य के साथ देखा गया था। दोनों जमीन देखने के लिए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला गये हुये थे। इस सूचना के बाद पुलिस ने संदेही सियाचंद वैश्य को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया और शिवराज सिंह उर्फ बब्बे की हत्या करने की बात कबूल की।

Next Story
null