छत्तीसगढ़

8 लाख का इनाम पाने के चक्कर में 3 लाख गंवा बैठा टीचर

Nil dhankar
14 May 2022 11:54 AM IST
8 लाख का इनाम पाने के चक्कर में 3 लाख गंवा बैठा टीचर
x

सांकेतिक तस्वीर 

कोरबा। एक हायर सेकंडरी स्कूल के व्याख्याता काे शातिर ठग ने 8 लाख रुपए का ईनाम लगने का झांसा देकर रुपए जमा कराते हुए साढ़े 3 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी अश्वनी कुमार तिवारी 61 वर्ष हायर सेकंडरी स्कूल कुसमुंडा में व्याख्याता है, जिनके पास करीब 1 माह पहले अनजान नंबर से फाेन आया। सामने वाले ने खुद का नाम पंकज सिंह भदोरिया बताया। उसने पंकज सिंह काे 8 लाख रुपए का ईनाम जीतने की बात कही।

नगदी रकम नहीं चाहने पर कार लेने का विकल्प बताते हुए झांसे में ले लिया। पंकज सिंह के पास पहले से कार हाेने पर उसने नगदी रकम लेने के इच्छा जताई। इसके बाद जरूरी दस्तावेज के साथ ही पंजीयन शुल्क 41 साै रुपए देने काे कहा गया। पंकज सिंह ने बताए गए खाते पर उक्त रकम जमा कर दी। इसके बाद अलग-अलग प्रक्रिया बताकर साढ़े 3 लाख रुपए से अधिक रकम जमा कराते हुए ठगी कर ली गई। इसके बाद उक्त माेबाइल नंबर बंद हाे गया। ऑनलाइन ठगी हाेने का पता चलने पर पंकज सिंह ने शुक्रवार काे कुसमुंडा थाना में रिपाेर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में धाेखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Next Story