छत्तीसगढ़

शिक्षक ने की पत्नी की हत्या, नशे में खेला खूनी खेल

Nil dhankar
24 Dec 2022 9:09 AM IST
शिक्षक ने की पत्नी की हत्या, नशे में खेला खूनी खेल
x
छग

गरियाबंद। जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक शराबी शिक्षक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि शराब पीने से मना करने पर शराबी शिक्षक ने स्टील के रॉड से शिक्षक पत्नी के सिर पर हमला किया। घटना मजरकट्टा की है आरोपी इंदागाव में तो मृतका गंजई पुरी में शिक्षक थे. सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है. वारदात के बाद आरोपी शिक्षक की भी तबियत बिगड़ गई. जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले में केस दर्ज की गई है. आरोपी शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story