
x
रायपुर न्यूज़.
रायपुर: शहर के एक नामी किड्स स्कूल में महिला टीचर की ऐसे कारगुजारी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। महिला टीचर पर स्कूल के ही एक छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप है। बच्ची ने जब इसकी शिकायत घरवालों से की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद नाराज परिजन सीधे स्कूल पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे को देखते हुए आरोपी महिला टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है।
यह पूरी घटना सुन्दर नगर क्षेत्र में स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल की है। यहां महिला टीचर दीपा पदस्थ है। दीपा पर आरोप है कि, उसने बच्ची को किसी कारणवश अगरबत्ती से जलाया है।
बहरहाल महिला टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है। वही शिकायत मिलने के बाद आज सीडब्लूसी की टीम भी स्कूल पहुँच गई है। बाल कल्याण आयोग की टीम आज पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज करेगी। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाये।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





