छत्तीसगढ़
स्कूल टाइम पर नशे की हालत में मिला शिक्षक, होगी निलंबन की कार्रवाई
Nil dhankar
2 Dec 2021 4:27 PM IST

x
कोरबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी स्कूल के शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने की बजाय वे शराब के नशे में धुत्त रहते हैं। ताजा मामला करतला विकासखंड के ग्राम झींका में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल में सामने आया है, जहां पदस्थ शिक्षक पवन कुमार बिंझवार स्कूल टाइम पर नशे में धुत्त पाए गए हैं।
कोरबा के करतला विकासखंड के ग्राम झींका में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक पवन कुमार बिंझवार शराब के नशे में हमेशा धुत्त रहता है। स्कूल में जबसे उसकी पदस्थापना हुई है, तबसे छात्रों को पढ़ाने के बजाय नशे में धुत्त होकर मस्ती करता है।
Next Story





