छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे में टीचर की मौत, ट्रेलर वाहन ने रौंदा

Nilmani Pal
24 March 2025 4:40 PM IST
नेशनल हाईवे में टीचर की मौत, ट्रेलर वाहन ने रौंदा
x
छग

कोरबा। जिले के कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 130) पर बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लमना में ट्रेलर की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय समारसय खैरवार के रूप में हुई है। वह नवापारा विद्यालय से परीक्षा कराकर हाईस्कूल में पेपर जमा करने जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक का सिर सड़क से टकरा गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी-उपरोड़ा भेज दिया है। बांगो थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। शिक्षक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Next Story