छत्तीसगढ़

सुसाइड नोट लिखकर शिक्षक ने दी जान

Nilmani Pal
22 April 2026 6:00 PM IST
सुसाइड नोट लिखकर शिक्षक ने दी जान
x
छग

बीजापुर। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पालनार क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा।

पुलिस को जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में मृतक राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है और कथित रूप से कुछ लोगों के नामों का भी उल्लेख किया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के सामने परिजनों और तेलंगा समाज के लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘प्रताड़ना बंद करो, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करो’ और ‘हमें न्याय चाहिए’ जैसे नारे लगाए।

Next Story