छत्तीसगढ़

टीचर से 46 हजार की ठगी, शातिर ने खुद को बताया शासकीय कर्मचारी

Nilmani Pal
16 April 2022 2:57 AM GMT
टीचर से 46 हजार की ठगी, शातिर ने खुद को बताया शासकीय कर्मचारी
x
छग

बिलासपुर। लिंगियाडीह में रहने वाली टीचर को चुनाव ड्यूटी का मानदेय देने का झांसा देकर जालसाजों ने उनके मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करा लिया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में 46 हजार 813 स्र्पये निकलवा लिए। बैंक से इसका मैसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। टीचर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लिंगियाडीह में रहने वाली किरण सिंह शासकीय बहतराई स्कूल में टीचर हैं। बुधवार की शाम उनके मोबाइल पर काल आया। फोन करने वाले ने खुद को तहसील कार्यालय का कर्मचारी बताया। फोन करने वाले ने बताया कि चुनाव ड्यूटी का मानदेय उनके खाते में जमा करना है। स्र्पये उनके खाते में नहीं जा रहा है। इसके लिए उसने टीचर को अपने मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा।

एप डाउनलोड करने के बाद उसने ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी पूछते ही टीचर के खाते से तीन बार में 46 हजार 813 स्र्पये निकाल लिए गए। इसका बैंक से मैसेज आने पर टीचर को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। टीचर ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Next Story