छत्तीसगढ़
तलाक से इनकार किया तो पत्नी-सास ने शिक्षक को पीटा, FIR दर्ज
jantaserishta.com
4 Oct 2026 11:59 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचे सरकारी स्कूल के शिक्षक के साथ पत्नी और सास ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पत्नी ने दूसरी शादी करने की बात कहते हुए शिक्षक से तलाक मांगा। शिक्षक ने इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम तेंदूमुड़ी छिपिया निवासी किशन कुमार दिव्य प्राथमिक शाला पथरी में पदस्थ है और फिलहाल महगई में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी शकुंतला बंजारे और बच्चे तेंदूमुंडी में रहते हैं। 26 सितंबर को किशन परिवार से मिलने गांव पहुंचा था। उस समय उनकी सास रोहणी बाई भी वहां मौजूद थी।
शिकायत के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 2 बजे पत्नी ने किशन से कहा कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहती और दूसरी शादी करेगी, इसलिए तलाक दे दे। किशन ने तलाक देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी और सास ने गाली-गलौज करते हुए मुक्कों और लात से उसकी पिटाई कर दी। शिकायत में शिक्षक ने आरोप लगाया कि पत्नी ने खुद को रेलवे पुलिस में बताकर झूठे केस में फंसाने और रेलवे ट्रैक पर फेंक देने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले पत्नी भी शिक्षक पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





