
x
छत्तीसगढ़
Mungeli मुंगेली (छत्तीसगढ़)। मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के खपरी गांव में शासकीय प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक अनुज कुमार धृतलहरे पर 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, छात्रा कक्षा तीसरी में पढ़ती है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के पिता को फोन कर कहा कि वह उसके लिए आम लाया है और छात्रा को अकेले स्कूल भेजने को कहा गया। इसके बाद छात्रा स्कूल गई।
कुछ समय बाद घर लौटने पर छात्रा ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने गांव के लोगों को जानकारी दी और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story





