जशपुर में चाय और बस्तर में कॉफी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर इलाके में चाय तथा बस्तर अंचल में कॉफी की खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए सर्वेक्षण एवं प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज यहां बीज भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड की प्रथम बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक उद्यानिकी श्री माथेश्वरन व्ही., सीसीएफ श्री बी.पी. सिंह, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी श्री पी. अरूण प्रसाद, अपर संचालक कृषि श्री एस.सी. पदम उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





