छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल पंडरी में टीबी वार्ड का किया गया शुभारंभ

Nil dhankar
24 March 2022 6:06 PM IST
जिला अस्पताल पंडरी में टीबी वार्ड का किया गया शुभारंभ
x

रायपुर। विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में आज यहां जिला चिकित्सालय पंडरी में टी.बी मरीजों की भर्ती हेतु टी.बी वार्ड का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वार्ड से टी.बी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने तथा साइड इफेक्ट होने पर मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस प्री-फैबरीकेटेड वार्ड में 4 आईसीयु बेड सहित कुल 22 बेड की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल, सिविल सर्जन डॉ पी.के गुप्ता, हॉस्पिटल कंसलटेंट डॉ एन के ओझा, जिला कार्यक्रम समन्वयक आलोक कुमार पांडे, अमन दास आनंद पी.पी.एम, अशोक वर्मा, यशोदा देवांगन सहित जिला अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story