छत्तीसगढ़

टेलर पति ने धारदार कैंची से किया पत्नी पर हमला

Nil dhankar
25 Feb 2022 9:33 AM IST
टेलर पति ने धारदार कैंची से किया पत्नी पर हमला
x

रायपुर। चरित्र शक में टेलर पति ने धारदार कैंची से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी शिकायत राखी थाने में की गई है. आगे महिला ने पुलिस को बताया कि पति चरित्र पर संदेह कर मारपीट करता है, आये दिन शराब पीकर झगड़ा करता है.

इस हरकत से परेशान होकर वो बेटी के सुसराल आई थी. जिसकी जानकारी पति को लगने पर नवा रायपुर पहुंच गया. और घर ले जानें की जिद करने लगा. जब घर जानें विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. साथ ही पास रखे कपड़ा काटने की धारदार कैंची से हमला किया। प्रार्थियां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.

Next Story