छत्तीसगढ़

टैक्सी चालक ने युवती के साथ किया अभद्र व्यवहार, फरार

Nilmani Pal
28 Jan 2026 1:24 PM IST
टैक्सी चालक ने युवती के साथ किया अभद्र व्यवहार, फरार
x
छग

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर शहर में टैक्सी चालक द्वारा युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने टैक्सी चालक अरसत खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 जनवरी की शाम बैकुंठपुर के बस स्टैंड इलाके में हुई। आरोप यह है कि, टैक्सी चालक अरसत खान ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान युवती ने स्वयं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं कुछ सप्ताह पहले धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे भाजपा मंडल बेलरगांव के पूर्व अध्यक्ष मनोहरदास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story