छत्तीसगढ़

तरुण सिन्हा ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाला, श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब

Nilmani Pal
14 Aug 2023 11:16 AM IST
तरुण सिन्हा ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाला, श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब
x

खुज्जी। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र नगर पंचायत छुरिया में शिव भक्त तरुण सिन्हा के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा निकाला गया जिसमे हजारों श्रद्धालु भगवान श्री महाकाल की भक्ति में झूमते रहे साथ ही तरुण सिन्हा ने भी भक्तो के साथ खूब झूमा पूरा छुरिया भगवान महाकाल के जय करे से गूंज उठा इस कांवड़ यात्रा में साज सज्जा और कांवड़ सजावट में विशेष पुरुस्कार भी रखा गया था.

जो दो साल के बच्चे को प्रथम पुरस्कार 7100 रू तरुण सिन्हा द्वारा दिया गया जो पूरा पैदल चल कर कांवड़ लेकर मंदिर तक पहुंचे तरुण सिन्हा ने सभी श्रद्धालु भाइयों और माताओं को ह्रदय से आभार व्यक्त किया है साथ ही पुलिस प्रशासन का पत्रकार भाइयों सहित सभी नागरिकों का जिसने कावड़ यात्रा में सहयोग की उसे आगे भी अपना सहयोग इसी तरह करने और आर्शीवाद बनाने की बात कही है.

Next Story