''तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान'' ने रायपुर में निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए दुर्गेश राय का किया सम्मान

रायपुर। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव दुर्गेश राय के अनुकरणीय पहल पर वहाँ के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा एक माह तक क्रिकेट पशिक्षण दिया जा रहा है। ढाई सौ बच्चों को ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में एक जगह एकत्र कर पूरी तरह से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली दफा हो रहा है। इस बात की जानकारी पूरे प्रदेश में लोगों को हो रही है। आज जब रायपुर के ''तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान'' के लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि दुर्गेश राय रायपुर में हैं तो उनकी पूरी टीम उनसे मुलाकात कर श्रीफल, शाॅल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





