छत्तीसगढ़
हर घर नल से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
Shantanu Roy
27 March 2026 10:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत राज्य में “हर घर नल से जल” योजना का प्रभाव अब व्यापक रूप से दिखाई देने लगा है। इस पहल ने न केवल पेयजल की समस्या का समाधान किया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौली इसका एक उदाहरण है, जहां अब प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। पहले गांव के लोगों, विशेषकर महिलाओं को दूर-दराज के स्रोतों जैसे कुएं और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे, साथ ही दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। अब घर-घर नल कनेक्शन मिलने से इन समस्याओं का समाधान हो गया है।
ग्राम पंचायत पड़ौली की निवासी देवराजो यादव बताती हैं कि पहले उनके दिन का बड़ा हिस्सा पानी लाने में ही बीत जाता था। “हर घर नल से जल” योजना लागू होने के बाद अब उनके घर में ही स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है, जिससे दैनिक जीवन काफी आसान हो गया है। अब वे अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई, खेती और आजीविका से जुड़े अन्य कार्यों के लिए अधिक समय दे पा रही हैं। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। देवराजो यादव सहित ग्रामवासियों ने इस सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्य में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, जिससे लोगों के जीवन में व्यापक और स्थायी बदलाव आ रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





