छत्तीसगढ़
'काले जादू' की साजिश, श्मशान के पास तंत्र-मंत्र करते 9 लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 Oct 2026 1:49 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बालोद: बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां श्मशान के पास तंत्र-मंत्र कर रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
ग्रामीणों की माने तो पितृ पक्ष से पहले इस तरीके से श्मशान के पास तंत्र-मंत्र करना और एक-दूसरे का मुंडन करना तंत्र-मंत्र की साधना कर कुछ हासिल करना हो सकता है. बताया जा रहा है कि जिस जगह तांत्रिक क्रिया की जा रही थी, उस जगह से नीबू समेत अन्य सामग्रियां बरामद की गई है. पूरे मामले में एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर 9 आरोपियों के खिलाफ थाना रनचिरई में मामला दर्ज कर गुण्डरदेही न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





