छत्तीसगढ़

CG में टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, मचा हड़कंप, ट्रैफिक रोका गया

jantaserishta.com
24 Jan 2025 7:13 PM IST
CG में टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, मचा हड़कंप, ट्रैफिक रोका गया
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: नेशनल हाइवे पर ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे भारी मात्रा में भरा हुआ ऑयल सड़कों पर बहने लगा. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग के एक हिस्से को रोक बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, नागपुर से ऑयल लेकर टैंकर रायपुर की ओर जा रहा था. जिले के नेशनल हाइवे पर जिला भाजपा कार्यलय के सामने टैंकर अनियंत्रत होकर पलट गया. हादसे के बाद वाहन में भरा ऑयल तेजी से निकलकर सड़कों पर बहना शुरू हो गया. टैंकर में भरा ऑयल का इस्तमाल बिजली के ट्रांसफार्मर में होता है. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. ऑयल के फैलने से पुलिस ने हाइवे की एक तरफ यातायात को रोका दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story