छत्तीसगढ़

मकर संक्रांति पर टांक दंपति ने किया देहदान

Shantanu Roy
14 Jan 2023 2:24 PM GMT
मकर संक्रांति पर टांक दंपति ने किया देहदान
x
छग
भिलाई। मकर संक्रांत के अवसर पर दान का विशेष महत्व होता है। 67/2 नेहरू नगर, (पश्चिम) भिलाई के सीए नरेंद्र कुमार टांक और उनकी पत्नी मंजू टांक के मकर संक्रांत पर अपना शरीर ही दान कर दिया। सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी ने उनके निवास 67/2, नेहरू नगर में उनके परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग की। इसके पश्चात देहदान की वसीयत शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के नाम जारी की गई। काउंसलिंग के दौरान देहदानी मूलचंद जैन ने विशेष योगदान दिया। उनके पुत्र अमित और बहु सोनल टांक ने भी भावनात्मक सहयोग प्रदान किया।
Next Story