छत्तीसगढ़

हिंदू हित की बात सांप्रदायिक नहीं : पाराशर महराज

Nilmani Pal
20 Dec 2025 11:15 AM IST
हिंदू हित की बात सांप्रदायिक नहीं : पाराशर महराज
x

कोरबा। जिले के दीपका के श्रमवीर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान व्यास पं. श्याम सुंदर पाराशर महाराज ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आज जो व्यक्ति हिंदू हित की बात करता है, उसे सांप्रदायिक करार दे दिया जाता है, जबकि ऋषि-मुनियों का ज्ञान-विज्ञान नवयुवकों तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है।

पाराशर महाराज ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि विदेशी लोग भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपना रहे हैं, जबकि हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने आगाह किया कि यदि युवा समय रहते संस्कृति की समझ नहीं रखेंगे, तो आने वाले दिनों में इसके घातक परिणाम हो सकते हैं। कथावाचक ने जोर दिया कि नई पीढ़ी मानसिक गुलामी की चपेट में है, ऐसे में नवयुवकों के लिए श्रीमद् भागवत का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कृष्ण कथा को एक मधुर औषधि बताया, जिसे होम्योपैथिक दवा की तरह ग्रहण करने से जन्म-मरण रूपी व्याधि से धीरे-धीरे छुटकारा मिलता है।

पं. पाराशर महाराज ने 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' का उल्लेख करते हुए कहा कि दीप जलाने की परंपरा भारतीय ऋषि संस्कृति की देन है, जिसे तुष्टिकरण की नीति और विधर्मी सोच ने नुकसान पहुंचाया है।

Next Story