छत्तीसगढ़
पत्नी से की आखिरी बार बात...फिर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने दे दी जान
jantaserishta.com
21 Jan 2025 10:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
भिलाई: पारिवारिक विवाद और डिप्रेशन के चलते भिलाई के एक बीएसपी कर्मी ने आत्महत्या कर ली, लेकिन आत्महत्या करने से पहले बाकायदा उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या करने की खबर भी दी। यह मामला भिलाई के भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 1 का है। भट्टी थाना क्बीएसपी कर्मी सेक्टर 1 निवासी राजेश सोनकर ने घर पर कल दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने के पूर्व राजेश ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल भी किया था। कोई सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक रूप से परेशान था। फिलहाल भट्टी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश सोनकर 53 वर्ष सेक्टर 1 क्रॉस स्ट्रीट 1 क्वार्टर नंबर 41सी में रहता था। दोपहर करीब 12 के लगभग आत्महत्या करने के पूर्व अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करके जानकारी दी। इस दौरान पत्नी शहर से बाहर गई हुई थी। इस आत्मघाती कदम को रोकने के लिए मृतक की पत्नी ने बिलासपुर निवासी अपने भतीजे को इसकी जानकारी दी। भतीजे ने तत्काल सुपेला भिलाई में रहने वाले अपने भांजे अखिलेश को बताया। इस पर अखिलेश तत्काल राजेश सोनकर के घर पहुंचा, परंतु तब तक राजेश सोनकर फांसी लगा चुका था। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





