छत्तीसगढ़
उधारी का पैसा ले जाना, पहुंचे ही युवकों ने कर दी किसान की पिटाई
Nil dhankar
17 May 2022 11:17 AM IST

x
बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के रौनाकापा में रहने वाले प्रकाश साहू किसान हैं। कोड़ापुरी में रहने वाले अनुज साहू और आजू साहू ने उनसे 20 हजार स्र्पये उधार लिए हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने अनुज को फोन कर अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर अनुज ने स्र्पये लेने के लिए अपने गांव बुलाया। इस पर किसान कोड़ापुरी चले गए।
गांव पहुंचते ही अनुज अपने भाइयों आजु व अनिल के साथ मिलकर प्रकाश से गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पिता दी। इस पर उनके पिता भी गांव पहुंच गए। उनके पहुंचते ही युवकों ने प्रकाश और उनके पिता की पिटाई कर दी। मारपीट के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घायल ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





