छत्तीसगढ़

लिया स्वतः संज्ञान, मेकाहारा अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

jantaserishta.com
31 Oct 2025 9:57 AM IST
लिया स्वतः संज्ञान, मेकाहारा अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
x
बिलासपुर: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा के गायनिक वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं और शिशुओं के रहने की घटना पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और इसे बेहद दुखद बताया। कोर्ट ने कहा कि मेकाहारा अस्पताल की स्थिति अत्यंत खराब है। चिंता जाहिर करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से 6 नवंबर तक जवाब मांगा है।
बता दें कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में अव्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने पहले भी कई बार सख्ती दिखाई है। हाल ही में यहां एक नवजात शिशु के सामने “मेरी मां HIV पॉजिटिव है” लिखा बोर्ड पाए जाने के मामले को अदालत ने गंभीरता से लिया और इसे अमानवीय कृत्य बताया था।
अब फिर से मेकाहारा अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम बरकरार है। इस बार गायनिक वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताओं और शिशुओं की वायरल तस्वीर को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया। अस्पताल की खराब स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए अदालत ने शासन से 6 नवंबर तक स्पष्ट जवाब तलब किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story