छत्तीसगढ़
अंधेरे का फायदा उठाकर सूने मकान की खिड़की तोड़कर चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 May 2025 8:21 PM IST

x
रायपुर न्यूज़.
रायपुर: रात में अन्धेरे का फायदा उठाकर सूने मकान के खिड़की तोड़कर नगदी रकम व जेवर चोरी करने वाले शातिर चोर पुष्पेन्द्र देवांगन सहित विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुये नगदी रकम, सोने चांदी जेवर कुल जुमला लगभग 80 हजार रूपये किया गया है जप्त। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 189/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही।
चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेन्द सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 02.05.2025 को प्रार्थी मोह. इब्राहिम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने परिवार के साथ घटना दिनांक 24.04.25 को अपने रिश्तेदार के शादी में गया था। दिनांक 29.04.2025 को मौलाना कमाल ने फोन कर बताया कि घर के खिड़की का कांच टूटा हुआ है, तब इसके द्वारा अपने घर वापस आकर चेक किया तो कोई अज्ञात चोर के द्वारा घर के अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम जुमला कीमती करीबन 90,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 189/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी पुष्पेन्द्र देवांगन को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी हुये नगदी रकम, सोने चांदी के जेवर कुल जुमला लगभग 80 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. पुष्पेन्द्र देवांगन पिता मुकेश देवांगन उम्र 22 साल पता कपड़ा मार्केट पंडरीतराई, गगन किराना स्टोर्स के सामने, थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत बालक।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





