छत्तीसगढ़

रायपुर में सिंथेटिक ड्रग्स ट्रेल का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार

Nilmani Pal
1 Oct 2024 11:10 AM GMT
रायपुर में सिंथेटिक ड्रग्स ट्रेल का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार
x

रायपुर raipur news । निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग्स पर बड़ी कार्यवाही की है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रंातर्गत कमल विहार सेक्टर 04 चौक ऑक्सिजोन के पास से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रैकेट के आरोपी शुभम सोनी, अभिषेक साहू, सोनू अग्रवाल तथा रायपुर में सप्लायर आर्यन ठाकरे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 65 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, 02 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 16,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया हैै। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में लगातार बैकवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों से भी एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाय चैन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही थी। chhattisgarh news

गिरफ्तार आरोपी रायपुर के सप्लायर आर्यन ठाकरे से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कसोल हिंमाचल प्रदेश स्थित होटल एप्पल पाई के संचालक अमनदीप सिंह छाबड़ा से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स प्राप्त करना एवं उसे रायपुर लाकर गिरफ्तार आरोपी अभिषेक साहू को देना बताया गया था। जिस पर एम.डी.ड्रग्स के ट्रेल में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 01 विशेष टीम को मनाली, कसोल हिमांचल प्रदेश रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कसोल हिमांचल प्रदेश पहुंचकर लगातार कैम्प कर आरोपी अमनदीप सिंह छाबड़ा को लोकेट कर पकड़ा गया। एम.डी.एम.ए, एम.डी. ड्रग्स एवं चरस के संबंध मंें अमनदीप सिंह छाबडा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि हिमांचल प्रदेश कसोल में ही बेस्ट एवं मस्ट नामक दुकान जहां हुक्का पॉट बिक्री किया जाता है के संचालक अशोक यादव द्वारा उसे चरस तथा दिल्ली निवासी नाइजीरियन मूल के मिस्टर इनोसेंट द्वारा उसे एम.डी.एम.ए एवं एम.डी. ड्रग्स का सप्लाय किया जाता है साथ ही यह भी बताया कि मिस्टर इनोसेंट ही एम.डी.एम.ए. एवं एम.डी. ड्रग्स का मुख्य तस्कर है। chhattisgarh

प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कसोल हिमांचल प्रदेश में कैम्प कर रही टीम के द्वारा आशोक यादव के दुकान में रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया। साथ ही 01 अन्य टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्य दिल्ली पहुंचकर लगातार कैम्प कर आरोपी मिस्टर इनोसंेट ओलोचुकु की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी मिस्टर इनोंसेंट को उत्तम नगर में लोकेट किया गया तथा आरोपी को एम.डी.एम.ए ड्रग्स के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों द्वारा एम.डी.एम.ए./एम.डी. ड्रग्स के रैकेट में संलिप्त होना स्वीकार किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी मिस्टर इनोसेंट के कब्जे से 124 ग्राम एम.डी.ड्रग्स जिसका खुदरा मुल्य 25,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. अमनदीप सिंह छाबड़ा पिता मोहन सिंग छाबड़ा उम्र 24 साल निवासी सेक्टर डी -07, देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर हाल पता- होटल एप्पल पाई, कसोल थाना मणीकरण जिला कुल्लू हिमांचल प्रदेश। *

02. अशोक यादव पिता स्व. यादूराम यादव उम्र 30 साल निवासी पोस्ट सालेगोरी थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.।

03. मिस्टर इनोसेंट ओलोचुकु पिता ओबी ओलुचुक्वु उम्र 33 साल निवासी महरौली किचन उत्तम नगर दिल्ली स्थाई पता लागोस स्टेट ई.पी.ई. सीटी नाइजीरिया।

Next Story