छत्तीसगढ़
नारी शक्ति, आत्मविश्वास व सहनशीलता का प्रतीक: चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी
Shantanu Roy
8 March 2026 10:38 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित महिला सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने टीम के साथ स्वच्छता दीदीयों का आरती कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होनें सभाकक्ष में साथ बैठकर नास्ता किया तथा नारी शक्ति की महानता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया व जिस जगह में बैठे रहे वहां जाकर उनका सम्मान करते हुए अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देकर पैर छूकर प्रणाम किया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास, प्रेम, त्याग, और सहनशीलता का प्रतीक है।
नारी समाज की नींव है और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है सभी महिलायें काबिल और मेहनती हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई प्रावधान किये हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना के साथ साथ अनेक योजनाएं लागू की गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि महिलायें आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। आज का दिन महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी राम धुर्वे, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, डोनेश राजपूत, दीपक सिन्हा सहित अधिक संख्या में महिला दीदी उपस्थित रहे है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





