छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर! जानें लेटेस्ट आंकड़े
jantaserishta.com
9 Sept 2026 8:29 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर में सबसे अधिक 19 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मरीज सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में आज 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 127 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं।
आज बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, रायपुर में 19, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य राज्यों से 5 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक स्वाइन फ्लू से किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़ स्वाइन फ्लू केसस्वाइन फ्लूरायपुर स्वाइन फ्लू केसChhattisgarh swine flu caseswine fluRaipur swine flu case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





