छत्तीसगढ़

स्वाइन फ्लू: H1N1 पॉजिटिव मिले अधिकारी, रामकृष्ण में इलाज

jantaserishta.com
29 Aug 2026 4:08 PM IST
स्वाइन फ्लू: H1N1 पॉजिटिव मिले अधिकारी, रामकृष्ण में इलाज
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा के एक अफसर के स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हो गई है। उनका इलाज रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल में चल रहा है। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी स्वस्थ हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद सरगुजा स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर ह
उत्तर छत्तीसगढ़ सरगुजा के सेंट्रल जेल से जुड़े एक अधिकारी अपने परिवार के साथ कांकेर गये थे। बुखार, सर्दी और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत होने के कारण उनका इलाज किया जा रहा था। उनका H1N1 टेस्ट किया गया तो वे पॉजिटिव पाये गये। उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डा. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि एक अधिकारी के H1N1 वायरस से पीड़ित होने की सूचना मिली है। वे परिवार सहित कांकेर गये थे। वे सरगुजा में रहते हुए स्वाइन फ्लू पीड़ित हुए या रायपुर, कांकेर के प्रवास के दौरान से पीड़ित हुए, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डा. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य अमले ने उनके परिवार की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कर ली है। अन्य सभी लोग स्वस्थ हैं और कोई लक्षण नहीं मिला है। सरगुजा जिले में अन्य कोई व्यक्ति अभी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव नहीं है।
डा. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरगुजा में स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है। गंभीर प्रभावित लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखने की व्यवस्था है। फिलहाल एच1एन1 वायरस की टेस्टिंग की सुविधा अंबिकापुर के वायरोलॉजी लैब में नहीं है। जांच के लिए सैंपल रायपुर भेजा जाएगा। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फिलहाल स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए एंटी वायरल दवाएं नहीं हैं। इसके लिए CGMSC को सूचित किया गया है। दवाओं की व्यवस्था के लिए कोशिश की जा रही है।
सरगुजा सीएमएचओ डा. पीएस मार्को ने लोगों से लगातार बुखार आने, सर्दी ठीक नहीं होने एवं सीने में जकड़न की शिकायत होने पर अपनी जांच अनिवार्य रूप से कराने की सलाह दी है। स्वाइन फ्लू की जानकारी समय रहते मिल जाने पर आसानी से इसका इलाज हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story