छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू: बढ़ रहा संक्रमण...फिर एक मरीज ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
6 Sept 2024 7:21 PM IST
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू: बढ़ रहा संक्रमण...फिर एक मरीज ने तोड़ा दम
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. दुर्ग में आज सुबह फिर स्वाइन फ्लू से पीड़ित नेहरू नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई. मृतक का इलाज एक भिलाई के निजी अस्पताल में चल रहा था. इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है. जबकि स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज भी मिले हैं.
धमधा के कुम्हारी और निकम के अंजोरा ढाबा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक-एक मरीज मिले हैं. इन्हें उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है. जिले में 10 अगस्त से लेकर 6 सितम्बर तक स्वाइन फ्लू के 26 मरीज मिल चुके हैं. वर्तमान में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 10 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है.
"स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. साथ ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर पीड़ित मरीज को इलाज के लिए तुरंत भर्ती कराने कहा जा रहा है. स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज कचांदुर में 30 बिस्तर और जिला चिकित्सालय दुर्ग में 10 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं." - डॉ. सीबीएस बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी
स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है. जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर मरीज को फौरन अस्पताल में भर्ती करने और समुचित इलाज करने के निर्देश दिए गए है. डॉक्टरों को भी अलर्ट पर रखा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story