छत्तीसगढ़

स्वीफ्ट कार के साथ पकड़ाए ठगबाज

Nil dhankar
21 April 2023 8:57 AM IST
स्वीफ्ट कार के साथ पकड़ाए ठगबाज
x
छग

बिलासपुर। पुलिस को लगातार ठगी की शिकायत मिल रही थी. जिस पर कोनी थाना और ACCU साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है. दो ठगबाजो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लोन दिलाने के नाम से 7 लाख रूपये से अधिक रकम की ठगी की थी. कब्जे से एक नग स्वीफ्ट डिजायर कार, बुलेट मोटर सायकल सहित 4 नग मोबाईल जब्त की गई है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रवि कुमार नायर और अलकेश सोनी बताया। आगे की कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

बता दें कि एसपी ने सख्त निर्देश देकर मामलों में त्वरित कार्रवाई करने कहा है. जिस पर पुलिस की टीम लगातार अपराध पर शिकंजा कस रही है.


Next Story