छत्तीसगढ़

स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति को पूरे विश्व में नई पहचान दिलाई: बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
12 Jan 2025 11:27 PM IST
स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति को पूरे विश्व में नई पहचान दिलाई: बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
Raipur. रायपुर। स्वामी विवेकानंद ने अपने ज्ञान, ओजस्वी व्यक्तित्व और प्रेरणादायक विचारों से भारत की संस्कृति और सभ्यता को पूरे विश्व में नई पहचान दिलाई। उनका जीवन हमें सेवा, समर्पण और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाता है। उनकी महान शिक्षाएं आज भी युवाओं को साहस और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखौली में विवेकानंद सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनको नमन किया। आइए, इस विशेष अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लें।


Next Story