छत्तीसगढ़
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्राचार्या एन.जे. एक्का निलंबित
Shantanu Roy
5 July 2025 9:46 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्या एन.जे. एक्का को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय अटैच किया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के तहत की गई।
अभिभावकों ने लगाए थे गंभीर आरोप
प्राचार्या पर आरोप था कि उन्होंने विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के नाम पर 15,000 से 20,000 रुपये तक की अवैध वसूली की। साथ ही टाई-बेल्ट जैसे यूनिफॉर्म सामान के नाम पर भी प्रत्येक छात्र से 300 रुपये तक लिए गए। अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने एक सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच रिपोर्ट में आरोपों को सही पाया गया।
जांच में क्या निकला सामने?
जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल सरकारी योजना के तहत संचालित है और यहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होता है। इसके बावजूद प्राचार्य एन.जे. एक्का द्वारा छात्रों व अभिभावकों से शुल्क वसूला गया, जो शासन के नियमों का सीधा उल्लंघन है।
तत्काल निलंबन और अटैचमेंट
शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर अनियमितता मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की और प्राचार्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। यह कार्रवाई न सिर्फ शासकीय योजनाओं की पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए अहम है, बल्कि शिक्षा विभाग के लिए भी एक नजीर है कि स्कूलों में भ्रष्टाचार या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





