छत्तीसगढ़
सेवा संकल्प अभियान के तहत रसोड़ा भालूपतेरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित
Shantanu Roy
21 Sept 2026 4:36 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड बसना के ग्राम रसोड़ा, भालूपतेरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हनुमान मंदिर एवं गणेश चैक परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। अभियान के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण के साथ जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नरेन्द्र यादव, सरोज पटेल, राकेश भारतीय, राकेश डडसेना, महेंद्र सिंह अरोड़ा, उमेश बंजारा, किरण नायक, आयुष अग्रवाल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Next Story





