छत्तीसगढ़
मां-बेटे की संदिग्ध मौत, अलग-अलग जगह मिले दोनों के शव, घटनास्थल पर लोगों की भीड़
jantaserishta.com
11 Oct 2026 12:16 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पहले बेटे का शव सड़क किनारे मिला और फिर देर शाम घर के बंद कमरे में शिक्षिका मां का शव मिलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दोनों शुक्रवार से ही लापता बताए जा रहे थे.
मामले शनिवार का है, महावीरपुर कालीघाट रोड के पास मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर की दूरी पर एक छात्र का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की. मृतक की पहचान केशवनगर निवासी सजल बरेठ (18 साल) के रूप में हुई. पुलिस ने युवक की स्कूटी केशवनगर में नायरा पेट्रोल पंप के पास बरामद की है. क्षेत्र में युवक की मौत की खबर से मातम पसरा ही था कि शाम होते-होते इस घटनाक्रम में एक और रूह कंपा देने वाला मोड़ आ गया.
केशवनगर में छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे ममता कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे. शनिवार देर शाम जब घर की पड़ताल की गई, तो वहां एक बंद कमरे के भीतर उसकी मां रजनी बरेठ का शव मिला. मृतिका बेलटिकरी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. वहीं महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था. शुक्रवार से लापता मां-बेटे के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए जयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल और बंद कमरे से फिंगरप्रिंट्स के साथ अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं. युवक से शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.
मामले की सूचना मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी तथा महिला और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी घटनास्थल पर पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष व त्वरित जांच का आश्वासन दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी संभावित एंगल से मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





