छत्तीसगढ़

हाथी की संदिग्ध मौत, यहां मिली लाश

Nilmani Pal
7 Nov 2022 10:49 AM GMT
हाथी की संदिग्ध मौत, यहां मिली लाश
x
छग

बलौदाबाजार/पिथौरा। आज सुबह समीप के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पकरीद विश्रामगृह से सौ मीटर अंदर गिधपुरी मार्ग पर हाथी की लाश मिली। ग्रामीणों ने मौके पर तार पड़ा होना बताया, जिससे करंट में हाथी की मौत की आशंका जताई गई है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही इसी परिक्षेत्र के ग्राम चेचरापाली के समीप एक युवक की करंट में चिपकने से मौत हो गई थी, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

देवपुर से करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम पकरीद के विश्राम गृह से सौ मीटर अंदर गिधपुरी मार्ग पर एक हाथी मृत देखा गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शिकारियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब वे शिकार हेतु जंगल कम ही जाते है और अपने ग्राम के आसपास ही करंट युक्त फंदा लगाकर जंगली सुअर एवं चीतल का शिकार आसानी से कर लेते हैं, परन्तु इस बार जिस जगह हाथी मारा गया है, वहीं करंट यक्त फंदे से चिपकने के कारण ही हाथी की मौत होने की आशंका है। आज दोपहर 2 बजे समाचार लिखे जाने तक हाथी की मौत की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Next Story