छत्तीसगढ़

महिला की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, पति पर हत्या का शक, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

jantaserishta.com
20 Nov 2026 6:34 PM IST
महिला की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, पति पर हत्या का शक, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलसरा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि विवाद के बाद पति ने ही कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story