छत्तीसगढ़

चिरमिरी में युवती की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Shantanu Roy
17 March 2025 12:14 AM IST
चिरमिरी में युवती की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
x
छग
Manendragarh. मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोदरीपारा आमानाला स्थित सामुदायिक भवन में एक 25 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही चिरमिरी थाना प्रभारी विवेक पाटले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। इस घटना से आक्रोशित लोग चिरमिरी थाने पहुंच गए और न्याय की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
Next Story