छत्तीसगढ़

रायपुर में पढ़ने आए विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत

Nil dhankar
23 Sept 2025 2:36 PM IST
रायपुर में पढ़ने आए विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत
x

रायपुर। रायपुर में पढ़ने आए विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत हो गई है, नाम सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले 22 साल बताया जा रहा है, मृतक साउथ अफ्रीकी मूल का था। रायपुर में मेट्स यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आया था।

मुंबई एयरपोर्ट पर मृतक का बैग चोरी हुआ था। बैग में मानसिक रोग की दवाईयां थी। 3 दिन से परिजनों का कॉल नहीं उठा रहा था। मुंबई में मानसिक रोगी की हरकते करते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे। साउथ अफ्रीकन एंबेसी लेकर रायपुर पहुंची थी।

एंबेसी के निर्देश पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन लेकर आंबेडकर अस्पताल पहुंचा था। 19 सितंबर को एडमिट कराया गया था, 22 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई, एंबेसी को सूचना दी गई है, देवेंद्र नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Next Story