
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर धरसींवा का थाना इलाके में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारने वालों ने उसे इस वजह से पीटा क्योंकि उन्हें शक था कि युवक काला जादू करता है। इसी शक की वजह से उसे बेरहमी से तब तक मारते रहे जब तक उसकी जान नहीं चली गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक के पड़ोस में रहने वाला युवक, उसकी मां, नाबालिग भाई और उसका साथी है। सिलयारी के महोदा, शीतला पारा इलाके की इस वारदात में दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। धरसींवा थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





