छत्तीसगढ़

निलंबित IPS जीपी सिंह को रायपुर पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची

jantaserishta.com
12 Jan 2022 7:19 PM IST
निलंबित IPS जीपी सिंह को रायपुर पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर. निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को मजिस्ट्रेट लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश कर दिया गया है. आरोपी जीपी सिंह को आज ही ईओडब्ल्यू की टीम गुड़गांव से लेकर रायपुर पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक EOW की टीम जीपी सिंह को लेकर कोर्ट से रिमांड मांगी है. वहीं कोर्ट जाते वक्त जीपी सिंह ने कहा कि हमारी प्रोपर्टी नहीं है, न उससे हमारा कोई लेना देना है, मेरे खिलाफ आरोप फेब्रिकेटेड (बनावटी) है, आप FIR देखेंगे तो आपको समझ आ जाएगा, कि उसमें प्रॉपर्टी मेरे पिताजी की है, हमारी प्रोपर्टी नही है, न उससे हमारा लेना देना है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक EOW ने 7 दिन की रिमांड का आवेदन किया है. EOW के वकील मिथिलेश वर्मा और बचाव पक्ष के वकील कमलेश पांडे के बीच बहस चल रही है.
गौरलतब है कि हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की गिरफ्तारी तय हो गई थी. कोर्ट के फैसले के बाद ईओडब्ल्यू की टीम दिल्ली रवाना हुई, और उन्हें गिरफ्तार कर अब रायपुर ले आई है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में जीपी सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया है. जीपी सिंह पिछले छह महीने से गिरफ्तारी से बच रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story